गुरु द्रोण को बहुत शक्तिशाली बना दिया था महर्षि परशुराम ने

जिसने सबको महाबली बनाया, आखिर उसे किसने इतना पराक्रमी बनाया, वो गुरु द्रोण ही थे, जिन्होंने अपनी विद्या से अर्जुन को धरती पर सबसे बड़ा धनुर्धर बनाया, पांडवों और कौरवों को अस्त्र शस्त्रों कि शिक्षा दी, अपने पुत्र अश्वत्थामा को वीर बनाया, और वो स्वयं इतने सक्षम थे कि, उन्हें कोई भी पराजित नहीं कर सकता था. पितामह भीष्म के बाद कौरवों की तरफ से सेनापति बने थे, और उनके बाद गुरु द्रोण कौरवों के सेनापति बने, और युद्धभूमि में उनके चलाये हुए अस्त्रों से हाहाकार मच गया था. पर गुरु द्रोण को इतना शक्तिशाली किसने बनाया था. दरअसल गुरु द्रोण के पास बहुत बड़ी संख्या में दिव्यास्त्र थे, जिनका सामना करने की क्षमता किसी में नहीं थी. किन्तु ये दिव्यास्त्र उनके पास भी तो कहीं से आये होंगे. तो इसके पीछे भी एक कहानी है.

ImageSource

कहते हैं, एक बार भगवान परशुराम, जिन्हें विष्णु जी का अवतार भी माना जाता है, वो अपना सब कुछ ब्राह्मणों को दान में दे रहे थे. गुरु द्रोण को भी देवताओं के गुरु बृहस्पति का अंशावतार कहा जाता था, और वो महर्षि भारद्वाज के पुत्र थे, जब उन्होंने महर्षि परशुराम को अपना परिचय दिया तो, महर्षि परशुराम बहुत प्रसन्न हुए. उसके बाद गुरु द्रोण ने, उनसे सभी दिव्यास्त्र मांग लिए.

ImageSource

महर्षि परशुराम को भी यही लगा कि, ये दिव्यास्त्र सही हाथों को सौंप रहा हूँ, तो उन्होंने ना सिर्फ उन्हें अपने समस्त दिव्यास्त्र दे दिए, साथ ही उन्हें प्रयोग करने की विधि भी सिखा दी. जिसके कारण गुरु द्रोण परम शक्तिशाली बन गए, और उनसे युद्ध में नहीं जीता जा सकता था. पांडवों की योजना के अनुसार रणभूमि में अश्वत्थामा की मृत्यु के झूठ को सत्य मानकर गुरु द्रोण ने अपने अस्त्र सस्त्र नीचे रख दिए, और तभी महाराज द्रुपद के पुत्र ध्रष्ट्धुम्न ने, अपने पिता की मौत का प्रतिशोध लेते हुए गुरु द्रोण का वध कर दिया. और एक महान योद्धा का दुखदायी अंत हो गया.