दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर रखता है अनार,बढ़ जाती है बीमारियों से लड़ने की क्षमता

अनार एक ऐसा फल है जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हमारे शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद है। अनार बाहर से जितना कठोर होता है, अंदर से उतना ही मीठा होता है। भारत सहित दुनिया के कई देशों में अनार की खेती की जाती है। अनार खाने से हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और यह हमें कई तरह की बीमारियों से भी बचाता है। एक अध्ययन में भी सामने आया है कि अनार का सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियां नहीं होती है। अनार में विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन और पोटैशियम जैसे तत्व होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इसका वानस्पतिक नाम प्यूनिका ग्रैनेटम् है।

ImageSource

अनार का सेवन करने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। यह हमारे शरीर में कॉलेस्ट्रोल को नियंत्रित करता है। रोजाना अनार का ज्यूस पीने से दिल से जुड़ी बीमारियां नहीं होती है। इसके अलावा ब्लड शुगर से पीड़ित व्यक्ति के लिए भी अनार फायदेमंद होता है। अनार में ब्लड शुगर को नियंत्रित करने का गुण होता है। अनार का सेवन करने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है। नींद न आने की समस्या से जूझ रहा व्यक्ति यदि रोजाना अनार के पत्तो से बने काढ़े को दूध में मिलाकर उसका सेवन करता है तो उसे लाभ मिलता है। इसके अलावा अनार के पत्तो का लेप बनाकर उसे हथेली और पांव के तलवों पर लगाने से हाथ पैरों की सूजन कम होती है।

अनार में मौजूद विटामिन बढ़ती उम्र के लक्षणों को जल्दी आने से रोकते हैं। इसके अलावा अनार का सेवन करने से चेहरे पर झुर्रियां जल्दी नहीं आती है। वहीं अनार के छिलके का लेप बनाकर उससे चेहरे पर मसाज करने से ब्लैकहेड्स की समस्या दूर होती है और चेहरा भी साफ़ नजर आता है। अनार खाने से जोड़ो का दर्द ठीक होता है और हड्डियां भी मजबूत होती है। अनार की छाल से बने लेप से कुल्ला करने से मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं। अनार के पत्तों का लेप बनाकर उसे आंखों पर लगाने से आंखों के रोग को दूर किया जा सकता है।

ImageSource

अनार के कई सारे फायदे हैं, लेकिन खांसी अथवा कब्ज से पीड़ित व्यक्ति को अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे उन्हें नुकसान हो सकता है। अनार का सेवन करने से कई लोगों की एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए हमें किसी बीमारी के इलाज के रूप में अनार का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लेना चाहिए।