हैदराबाद में गणपति बप्पा को दिया कोरोना वारियर्स का मिला जुला रूप

इस समय पूरे भारत में गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। हालांकि इस बार कोरोना संकट के कारण हमें गणेश उत्सव के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कोरोना संकट को देखते हुए इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाजार से भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा खरीदने के बजाय घर पर ही अपने हाथों से मिट्टी की भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा बनाई है। बप्पा के भक्तों ने अपने हाथों से उन्हें सजाया है। कई श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा अलग-अलग रूप भी दिया है। श्रीगणेश की प्रतिमा का ऐसा ही एक अनोखा रूप आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में देखने को मिला है।

ImageSource

हैदराबाद में भगवान श्रीगणेश के भक्तों ने उन्हें कोरोना वॉरियर का रूप दिया गया है। यहां श्रीगणेश प्रतिमा के आधे हिस्से को डॉक्टर का रूप दिया गया है जबकि आधे हिस्से को पुलिस का रूप दिया गया है। यहीं नहीं आयोजकों ने सामाजिक संदेश देते हुए मूर्ति को मास्क भी लगाया है। इसके अलावा भगवान श्रीगणेश के वाहन मूषकराज को ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के तौर पर दर्शाया गया है। आयोजकों ने कोरोना संकट में देश की सेवा कर रहे फ्रंटलाइन वर्कर्स के सम्मान में इस तरह की प्रतिमा स्थापित की है।

भगवान श्रीगणेश की अनोखी प्रतिमा को लेकर आयोजकों का कहना है कि श्रीगणेश की प्रतिमा पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल है। हमने पुलिस, डॉक्टरों और जीएचएमसी स्टाफ सहित अन्य कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स के सम्मान श्रीगणेश प्रतिमा को यह रूप दिया है। जो लोग अपनी जान की परवाह किए बिना 24 घंटे हमारे लिए काम कर रहे हैं, ऐसे लोगों को सम्मान देने के लिए हमारी यह छोटी सी कोशिश है।

आयोजकों का यह नवाचार फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ-साथ आम जनता को भी खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर भगवान श्रीगणेश की अनोखी प्रतिमा की तस्वीरें वायरल हो रही है।