घर में और जीवन में नकारात्मक उर्जा दूर करने के ये हैं कुछ ख़ास उपाय

नकारात्मक ऊर्जा मनुष्य के जीवन पर बुरा प्रभाव डालती है। नकारात्मक ऊर्जा के कारण बने-बनाए काम बिगड़ जाते हैं। हमें हर जगह असफलता मिलती है। नकारात्मक ऊर्जा सिर्फ हमें नहीं बल्कि हमारे आसपास मौजूद लोगों पर भी नकारात्मक असर डालती है। जिस घर में नकारात्मक ऊर्जा होती है, उस घर के सदस्यों के बीच आए दिन विवाद होते हैं। पति-पत्नी के बीच में तनाव रहने लगता है। घर में प्रवेश करते ही शरीर आलस्य से भर जाता है। घर के सभी सदस्यों पर उदासी छा जाती है। इसलिए मनुष्य को जितनी जल्दी हो सके नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पा लेना चाहिए। हमारे शास्त्रों में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने से नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर रहती है।

तुलसी

सनातन धर्म में तुलसी को बहुत ही पवित्र माना गया है। धार्मिक शास्त्रों में भी कहा गया है कि सभी को अपने घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। मान्यता है कि तुलसी के पौधे से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर रहती है।

ImageSource

नमक

वास्तु शास्त्र के अनुसार नमक में नकारात्मक ऊर्जा को अपने भीतर खींचने की शक्ति होती है। नमक को पानी में मिलाकर उस पानी से पोंछा लगाने या नमक को कांच के पात्र में भरकर बाथरूम के किसी कोने में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही थोड़ा सा समुद्री नमक घर के कोनों और खिड़कियों के नीचे छिड़कने से भी लाभ मिलता है।

ImageSource

कपूर

सनातन धर्म में पूजा या धार्मिक अनुष्ठान में कपूर जलाने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि कपूर के धुएं से घर के विषाणु नष्ट हो जाते हैं और नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। इसलिए रोजाना पूजा करने के बाद कपूर का धुआं पूरे घर में फैलाए।

ImageSource

फूल

फूलों की खुशबू से मन खुश हो जाता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। इसलिए रोजाना ताजे सुगंधित फूल घर में लाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।

ImageSource

ताली

घर में रोजाना सुबह-शाम भगवान की पूजा करते समय ताली जरूर बजाए। मान्यता है कि ताली बजाने से रक्त संचार अच्छा रहता है और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

ImageSource