हमारे बारे में

श्री अरुण गोविल एक भारतीय अभिनेता और Motivational Speaker हैं, हिन्दी दूरदर्शन के सबसे लोकप्रिय धारावाहिक रामायण में उन्होंने श्रीराम की भूमिका निभाकर दर्शकों के दिलों में ख़ास जगह बनाई है| दूरदर्शन पर रामायण का प्रसारण 2 बार हुआ, एक बार 1987 में और दूसरी बार 2020 में, और दोनों ही बार यह धारावाहिक दर्शकों ने बेहद पसंद किया, यहाँ तक कि, इसके पुनः प्रसारण पर इसकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि, रामायण दुनियांभर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला धारावाहिक बन गया| इसके अलावा अरुण गोविल जी ने 1985 में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक विक्रम बेताल में भी महाराजा विक्रमादित्य की भूमिका निभाई थी, अरुण गोविल जी ने कई हिन्दी फिल्मों और टीवी Serials में सक्रिय अभिनेता के तौर पर काम किया है, उनकी सुपरहिट हिन्दी फिल्मों में पहेली, सावन को आने दो और हिम्मतवाला जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं|

Motivational Speaker के तौर पर अरुण गोविल जी ने कई सेमीनार में भी भाग लिया है, उनके प्रेरक विचारों से लोग काफी प्रभावित होते हैं, युवा पीढ़ी पर भी अरुण गोविल जी के विचारों का बहुत असर हुआ है, और वर्तमान में अपने इन्ही विचारों के माध्यम से Social Media के विभिन्न प्लेटफार्म से वह एक ऐसा अभियान चला रहे हैं, जिसके ज़रिये, उनसे देश विदेश के लाखों लोग जुड़ गए हैं, एक तरह से ये कह सकते हैं कि, ये लोगों के साथ उनका सीधा संवाद है, उनकी लोकप्रियता हर आयु वर्ग के लोगों में सामान रूप से है, अरुण गोविल जी सनातन परम्परा और विचारधारा के अनुयायी हैं, और उनका यही प्रयास है कि, नई पीढ़ी को वो हमारे आध्यात्मिक, धार्मिक और सामाजिक मूल्यों से अवगत कराकर आज के परिपेक्ष्य में उनका महत्व समझा सकें, जिसके ज़रिये आगे आने वाले जीवन में उनका उचित मार्गदर्शन हो सके, इस अभियान में लोग भी प्रतिदिन उनसे जुड़ते चले जा रहे हैं, और उनकी यह यात्रा निरंतर जारी है| धर्म और संस्कृति के परंपरागत तरीके से इंसान को उसकी जड़ों से जोड़ना ही अरुण गोविल जी का उद्दयेश है, जिसके लिए प्रयासरत रहते हुए उनका एक ही मंत्र है..Let’s get connected with our roots..